
👁 10 views Views
चोरों ने मकान को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरपुर में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात चोर भूपेंद्र के मकान में घुसे और वहां से सोने की अंगूठी और करीब 10 तोले की सोने की चेन चोरी कर फरार हो गए।
रविवार को जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















