
👁 6 views Views
बागपत में आयोजित कार्यक्रम में हापुड़ के पदाधिकारी भी हुए शामिल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): अखिल भारतीय पूव॔ सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत की वाषि॔क आम सभा की मीटिंग जाट डिग्री कालिज बड़ोत में समपन्न हुई जिसमे हापुड़ से भी पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर संस्था की जनपद हापुड़ ईकाई के संरक्षक वारंट आफिसर मनबीर सिंह, जिलाध्यक्ष वेटरन मनोज प्रधान, उपाध्यक्ष जगदीश चौहान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह , सक्रिय सदस्य सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे। सभा के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल नवरत्न, महासचिव कर्नल देवेंद्र सिंह रहे। कर्नल देवेंद्र सिंह ने संस्था द्बारा सैनिक हितों में किये गए कार्यां से अवगत कराया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















