
परमात्मा से एकाकारिता सहज योग के माध्यम से सम्भव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सहज योग मंदिर सर्वोदय कॉलोनी हापुड की ओर से रविवार को एक जन जागृति कार्यक्रम के अंतर्गत जय नारायण फार्म हाउस में श्री माताजी निर्मला देवी जी की कृपा से वहां उपस्थित भाइयों और बहनों को आत्म साक्षात्कार कराया गया जिसमें बताया गया कि हमारे चित्त की परमात्मा से एकाकारिता सहज योग के माध्यम से ही की जा सकती है हर मनुष्य के अंदर जन्म से ही एक साथ सूक्ष्म तंत्र होता है जो जागृत होने पर सहज योग प्रदान करता है अर्थात् परमात्मा से स्वत: ही घटित होने वाली एकाकाररिता यही आत्म साक्षात्कार कहलाती है और इसे प्राप्त करने की साधक को आध्यात्मिक शक्ति कुंडलिनी जागृति प्राप्त करने के लिए सत्य को जानने की शुद्ध इच्छा होनी चाहिए कार्यक्रम शुरू होने के साथी पहले भाई और बहनों ने भजनों का आनंद भी लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















