
हापुड़,सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बदायूं से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार कार सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में थार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बच कार्य शुरू किया गया।मिली जानकारी के अनुसार, जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र स्थित गांव पालपुर निवासी जोगिंदर सिंह दिल्ली में पॉलिथीन का कारोबार करते थे। रविवार की देर रात वह अपनी थार गाड़ी में सवार होकर बदायूं से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी में उनके साथ पड़ोसी गांव प्रदालपुर निवासी रवि ठाकुर, गांव नेवली निवासी सुखविंदर और जसवंत सिंह के अलावा 15 वर्षीय विष्णु भी सवार था। हादसे में किशोर घायल हो गया जबकि अन्य चार लोगों की मौत हो गई।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















