
हापुड़ में जर्जर बिजली के तारों से परेशान ग्रामीण, आए दिन होते हैं धमाके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सुल्तानपुर में जर्जर बिजली के तार ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन तारों में फॉल्ट होने से इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों में अक्सर स्पार्किंग के साथ आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जर्जर तारों को जल्द बदलवाने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तारों को नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

















