
👁 9 views Views
हापुड़ में खुला नाला बना हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेखबर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला के पास, गढ़ रोड पर गंगा मंदिर के पास खुला नाला हादसे को दावत दे रहा है। नाले के खुले होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खुला नाला किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है। खासकर रात के समय और जलभराव के समय यहां खतरा और बढ़ जाता है।
लोगों ने संबंधित विभाग से नाले को जल्द ढकने और मौके पर सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















