
मंगेतर व उसकी बहन पर एसिड से हमला करने वाला आरोपी हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में शादी टूटने से नाराज सिरफिरे मंगेतर ने दो बहनों पर तेजाब से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों युवतियां झुलस गई जिनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी हापुड़ की आवास विकास के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी है जिसके चलते परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने अपनी मंगेतर और उसकी बहन पर एसिड से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस हमले के दौरान दोनों बहने झुलस गई जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों पर एसिड से हमला करने वाले आरोपी मंगेतर को भी हिरासत में ले लिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















