
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
गंगा स्नान के लिए आया युवक संदिग्ध परिस्थियों में लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ऐसे में परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है जिसने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
24 वर्षीय मनीष निवासी गांव सलौनी थाना बहादुरगढ़, गंगा स्नान के लिए अपने तीन साथियों के साथ ब्रजघाट आया था। चारों गंगा स्नान के लिए श्मशान घाट की ओर से गंगा नदी में लगी ज़ेट्टी बेरीकेडिंग पर चढ़ गए और वहां से गंगा आरती स्थल की ओर जाने लगे। बताया जा रहा है कि सबसे पीछे चल रहा मनीष अचानक लापता हो गया जिसे काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तीनों ने पहुंच कर मनीष के परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पर जुट गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















