
पिलखुवा की डॉ. रेनू त्रिपाठी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला मठमालियान निवासी डॉ. रेनू त्रिपाठी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। डॉ. रेनू त्रिपाठी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
केंद्र सरकार की ओर से 21 अगस्त को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 48 शिक्षकों की सूची जारी की गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश से चयनित तीन शिक्षकों में डॉ. रेनू त्रिपाठी भी शामिल हैं।
आगामी 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। डॉ. रेनू त्रिपाठी कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान पढ़ाती हैं। उनकी खास पहल यह है कि वह पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को चिन्हित कर उन्हें दोबारा विद्यालय लौटने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके साथ ही कम लागत वाले शिक्षण मॉडल और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल को भी उन्होंने अपनी शिक्षण पद्धति का हिस्सा बनाया है।
डॉ. रेनू ने वर्ष 1987 में प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके पिता चाहते थे कि वह शिक्षिका बनें। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपना वादा निभाने के लिए नौकरी छोड़कर शिक्षण क्षेत्र को चुना। डॉ. रेनू त्रिपाठी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन पिलखुवा और हापुड़ जनपद के लिए गौरव की बात है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















