
👁 7 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन पर्व पर हापुड नगर में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ अनीता चौहान पुलिस बल के साथ मैदान में उतर गए। इस दौरान उन्होंने स्वयं ट्रैफिक कंट्रोल किया और राहगीरों व वाहन चालको को सुविधा प्रदान की।कप्तान व सीओ ने एक वृध्द महिला को ईरिक्शा से उतरने मे मदद की और उसे गंतव्य तक पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ थाना हापुड़ नगर में पैदल भ्रमण कर यात्रियों की कुशलता ली और भीड़भाड़ वाले स्थानों मे पैदल गस्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होने रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर अधीनस्थ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



















