
स्कूल प्रबंधक व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में एक स्कूल के प्रबंधक ने दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों पर लूटपाट का आरोप लगाया है। सीओ अनीता चौहान का कहना है की शुरुआत में प्रबंधक ने मारपीट की सूचना दी थी जिसके बाद उन्होंने लूट का आरोप लगाया। मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।
स्कूल के प्रबंधक गिरवर सिंह का कहना है कि वह बुधवार की दोपहर अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने हथियार के बल पर चौकीदार इंद्रजीत सिंह को बंधक बना लिया। इसके बाद चौकीदार को कार्यालय में ले गए जहां रखे 38000 लूट लिए और फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने प्रबंधक व चौकीदार के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामला मारपीट का बता रही है। मामले की जांच जारी है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















