
👁 25 views Views
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से पांच घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ क्षेत्र में बुधवार को बढ़ का नगला गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर अचानक नीचे आ गिरा। लेंटर गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















