
जी. एस. आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में संस्कृत क्लब द्वारा संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जी एस विश्वविद्यालय के अन्तर्गत जी एस आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में संस्कृत क्लब द्वारा संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीन गोयल की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।
इस कार्यक्रम के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक महोदय ने बताया कि संस्कृत सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि यह हमें जीवन जीने के ऊंचे आदर्श और संस्कार सिखाती है।
इस अवसर पर संस्कृत भाषण, संस्कृत गीत और शब्द रूप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
शब्द रूप प्रतियोगिता में बैच २०२५-२६ के शिवम ने प्रथम स्थान,अक्षा ने द्वितीय स्थान, तथा इल्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा शर्मा और डॉ नूपुर ने निर्णायक का कार्यभार संभाला।
इस कार्यक्रम का संचालन संस्कृत क्लब के सचिव श्री राम प्रताप यादव के निर्देशन में दीप्ति और मनीष ने किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ संदीप फुंडे, डॉ मनोज यादव,डॉ ऊषा सिंह, डॉ मधु भारद्वाज, डॉ पायल आदि संकाय सदस्य एवं अधिकांश छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926


















