
व्यापारियों ने स्टाल लगाकर 60 रुपए किलो बेची चीनी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जमाखोरी के विरुद्ध सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के बाद व्यापारी ₹60 रुपए प्रति किलो चीनी बेचने के लिए सहमत हुए। सरकार के निर्देश पर मंगलवार को हापुड़ प्रशासन ने पक्का बाग पहुंचकर चीनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर चीनी स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। चीनी व्यापारियों और व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान हापुड़ के पदाधिकारी ने हापुड़ प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद व्यापारियों ने स्टाल लगाकर ₹60 रुपए प्रति किलो की दर से चीनी बेचने पर सहमति दी।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान हापुड़ की अगुवाई में चीनी कारोबारी ने हापुड़ के पक्का बाग मंडी में फुटकर में चीनी बिक्री हेतु एक स्टॉल लगाया और चीनी का रेट 60 रुपए प्रति किलो निकाला। व्यापारियों ने एक-एक किलो के पैक तैयार किए, परंतु ग्राहक उतनी अधिक संख्या में नहीं पहुंचा जिसकी उम्मीद थी। अब ग्राहक को उम्मीद है कि चीनी के दाम धड़ाम से गिरेंगे क्योंकि सरकार जमाखोरी के विरोध कड़े कदम उठा रही है।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867



















