
भाकियू ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों और क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न गंभीर समस्याओं व जनहित की मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी हापुड़ को एक ज्ञापन सौंपा। पंचायत के अध्यक्षता संतोष सिंह एवं संचालन तहसील अध्यक्ष सरदार नवदीप सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि MSP की कानूनी गारंटी, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का कानून बनाया जाए।अमेरिका के साथ किसी भी ऐसी ट्रेड डील को मंजूरी न दी जाए जिससे भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचे। खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसान-मजदूरों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए तथा बिजली पूर्णतः मुफ्त दी जाए।
भूमि अधिग्रहण और मुआवजा: भूमि अधिग्रहण में किसान की सहमति अनिवार्य की जाए, बाजार भाव का 4 गुना मुआवजा दिया जाए और जिले में सर्किल रेट तत्काल बढ़ाए जाएं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने कहा सिंभावली एवं बृजनाथपुर गन्ना मिलों द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलंब मय ब्याज किसानों के खातों में भेजा जाए। पशुओं द्वारा फसल नष्ट होने, किसानों की मौत होने तथा सड़कों पर हादसों को रोकने के लिए इन्हें जल्द से जल्द गोशालाओं में भिजवाया जाए।
विद्युत विभाग की मनमानी: विजिलेंस एवं बिजली विभाग द्वारा छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न बंद किया जाए, साथ ही जर्जर तारों को बदला जाए। स्मार्ट मीटर शुल्क वृद्धि: घरेलू स्मार्ट मीटर के नाम पर नए कनेक्शन की रसीद पूर्व की भांति 1400 रुपये के बजाय 7500 रुपये काटे जाने को तत्काल घटाकर पूर्ववत किया जाए।
जिला प्रवक्ता श्याम सुंदर त्यागी ने कहा कि जिले में यूरिया की कमी और उसकी कालाबाजारी पर तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराई जाए।
अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान, खनन और अनधिकृत (डम्पर) वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। गंगा एक्सप्रेस-वे की कमियां: सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर लगाने, अंडरपासों में जलभराव का पक्का समाधान करने तथा छूटे हुए निर्माण कार्यों को पूरा कराया जाए।
पशुओं की बीमारी: गाँव देहात में किसानों के पशुओं में लंबे समय से फैल रही बीमारी की रोकथाम के लिए डॉक्टरों की टीम गाँव-गाँव भेजी जाए।
इस अवसर पर दिनेश त्यागी,शब्बू चौधरी,मनोज प्रधान,विनोद शर्मा, राजकुमार, संतोष सिंह और सेवाराम चौहान सहित किसान मौजूद रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















