
गंदगी में मिठाई मिलने पर 110 किलो सफेद रसगुल्ले व गुलाब जामुन कराए नष्ट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रजेठी में अनवर मिठाई वाले के यहां छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम दंग रह गई जिसने सफेद रसगुल्ला और गुलाब जामुन के एक-एक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। मौके पर गंदगी में रखे दो कंटेनरों में मिठाई रखी मिलीं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 110 किलोग्राम सफेद रसगुल्ला और गुलाब जामुन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16,500 रुपये बताई गई, मौके पर ही नष्ट कराया। गंदगी में मिठाई मिलने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मौके पर मिली कमियों में सुधार के लिए संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















