
ऊर्जा निगम ने शिवगढ़ी व रामपुर के आठ मकानों में पकड़ी बिजली चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिजली चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। ऊर्जा निगम की टीम लगातार बिजली चोरों पर शिकंजा कस रही है। हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी और रामपुर में सोमवार की तड़के अभियान के दौरान आठ मकानों से बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
बिजली विभाग की टीम ने बताया कि आनंद विहार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला शिवगढ़ी और गांव रघुनाथपुर में चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान मोहल्ला शिवगढ़ी में राजकिशोर, रोबित, दिवांश के यहां बिजली चोरी के मामले सामने आए। वहीं गांव रामपुर में सूर्यकांत त्यागी, रिंकू, सत्यम, निकुंज त्यागी और देवेंद्र के मकान में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। पकड़े गए मामलों में चोरी का भार करीब 1 किलो वाट से दो किलोवाट तक दर्ज किया गया है।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867



















