
मार्बल व्यापारी के यहां सेंट्रल एक्साइज का छापा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एक मार्बल विक्रेता के यहां उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार को नोएडा से आई सेंट्रल एक्साइज की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया जिसने दस्तावेजों आदि को अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने खरीद और बिक्री के संबंधित अभिलेखों की जांच की। व्यापारी के यहां टीम के पहुंचने की सूचना मिलने पर शहर के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में व्यापारी मौके पर एकत्र हुए।
हापुड़ की गढ़ रोड पर एक मार्बल विक्रेता के यहां सेंट्रल एक्साइज की टीम पहुंची। टीम ने जाते ही लैपटॉप, दस्तावेज, मोबाइल आदि को खंगालना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि टीम की जांच जारी शाम तक जारी रही।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















