
अपने बच्चों में सेवा साधना और संस्कार की भावना जाग्रत करना समाज की जिम्मेदारी डॉ आशीष गौतम
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जीएस विश्वविद्यालय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन शौर्य संघर्ष स्वराज और आदर्श चरित्र पर आधारित विश्वविख्यात ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा का भव्य एवं प्रभावशाली मंचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मधुबाला ने किया।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष जाणता राजा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यह कार्यक्रम गाजियाबाद में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महानाट्य जाणता राजा भारत के साथ.साथ अमेरिका और इंग्लैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों में 1300 से अधिक बार मंचित हो चुका है और प्रत्येक वर्ष डेढ़ लाख से अधिक दर्शक इसका अवलोकन करते हैं।
नगर पालिका पिलखुवा के अध्यक्ष विभू बंसल ने कहा कि जाणता राजा इतिहास को मंच पर जीवंत करने वाली ऐसी प्रभावशाली प्रस्तुति है जो युवाओं को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ती है। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन कर्तव्य निष्ठा नेतृत्व क्षमता मातृभूमि के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेकर वर्तमान को बेहतर बनाना ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक सार्थकता है।
इस अवसर पर जी एस विश्वविद्यालय के वांइस चांसलर डॉ0 यतीश अग्रवाल जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ शरद गोयलए सीएचए डॉ एस कुमार उपनिदेशक मनोज शिशोदिया एसएन सिंह रवि बंसल डॉ ललिता डॉ भास्कर डॉ अरुण डॉ उदय जोशी मोहित रोनाल्ड मनी अविनभ संचान सुखवीर चौहान सचिन तोमर विकास पुंडीर सहित विश्वविद्यालय एवं अस्पताल के अधिकारी शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















