
कलश वंदन यात्रा में अचानक घुसे गोवंश, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा में संत रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक गोवंशी यात्रा के बीच पहुंच गया। गोवंशी को देखकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
बताया गया कि कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक गोवंशी रास्ते में पहुंच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए श्रद्धालुओं को पीछे हटाया और गोवंशी को रास्ते से हटाने का प्रयास किया।
कुछ देर की मशक्कत के बाद गोवंशी को यात्रा के रास्ते से हटा दिया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और कलश वंदन यात्रा दोबारा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ी। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान किसी श्रद्धालु के घायल होने की सूचना नहीं है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















