
29 अगस्त 2026 खेल पर्व पर 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन
हापुड, सूवि(ehpurnews.com):खेल निदेशालय, उ०प्र०, खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार गतवर्षों की भाँति इस वर्ष भी 29 अगस्त, 2026 को हॉकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस को खेल पर्व (SPORTS DAY) के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में इस अवसर पर 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एस0ए इंटर कॉलेज स्कूल, हापुड में किया जायेगा।
उक्त के सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि उक्त प्रतियोगिता में आपके स्कूल/कालेज की हॉकी टीम को सम्मिलित किया गया है। अतः आप उक्त हॉकी प्रतियोगिता में अपने स्कूल / कालेज की टीम की सूची आधार कार्ड सहित जिसमें 16 खिलाड़ी एवं 01 टीम मैनेजर कुल 17 सदस्यों की सूची अपने लैटर पैड पर जिसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि अंकित करते हुए दिनांक 27-08-2026 तक हर दशा में जिला खेल कार्यालय, हापुड़ को भेजने का कष्ट करें ताकि आपके स्कूल/कालेज की हॉकी टीम को उक्त प्रतियोगिता में ससमय सम्मिलित किया जा सके।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















