
मुर्गा फार्म हाउस में हुई चोरी का खुलासा, चार शातिर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ग्राम झडीना लोधीपुर रोड पर स्थित मुर्गा फार्म हाउस में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान, चोरी करने के उपकरण, घटना में इस्तेमाल सेंट्रो गाड़ी, अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गुड्डू उर्फ मनोज पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम दराबर थाना आहार जनपद बुलंदशहर, कल्लू पुत्र देवीशरण निवासी ग्राम बालका थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर, गोविंद पुत्र नीलू निवासी अंबेडकर गली थाना स्याना जनपद बुलंदशहर और आकाश पुत्र राजाराम निवासी राजाराम पट्टी कृष्णा नगर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ में लूट, चोरी हत्या का प्रयास आदि अपराधों से संबंधित मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को दौताई नहर पुल के पास से दबोचा है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए गुड्डू उर्फ मनोज के खिलाफ 28, कल्लू के खिलाफ 11, आकाश के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं जो सेंट्रो कार की मदद से चोरी का माल इधर से उधर करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बैटरी, दो इनवर्टर, एक स्टेबलाइजर, अल्टीनेटर का राउडर, चोरी करने के उपकरण, सेंट्रो गाड़ी, एक अवैध तमंचा मय जिंदा करतूस, अवैध चाकू बरामद किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















