
धौलाना: सड़क किनारे फैक्ट्री से निकल रहा ज़हरीला धुआं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र अंतर्गत यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित एक फैक्ट्री से लगातार ज़हरीला धुआं निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं सड़क पर फैल रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार धुआं निकलने के बावजूद प्रदूषण विभाग की ओर से अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर फैक्ट्री की जांच कराने और सड़क पर फैल रहे धुएं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों, लोगों को परेशानी न हो।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















