
कहासुनी में फायरिंग करने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में तीन युवकों पर गाली-गलौज के दौरान तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण सौरभ के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार को उसके गांव के कुछ लोगों से रास्ते में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शनिवार को सौरभ गांव के पास एक मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और पीड़ित के साथ गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि तमंचे से तीन राउंड फायरिंग भी की गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



















