
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में बाहरी लोगों व यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों और यूट्यूबर्स के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के स्कूल परिसर में फोटो और वीडियोग्राफी भी नहीं की जा सकेगी। ऐसे निर्देशों का उद्देश्य विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित होने से रोकना और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है।
आदेश के तहत प्रधानाध्यापकों को विद्यालय संचालन के दौरान स्कूल का मुख्य गेट बंद रखने और अनधिकृत लोगों को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के लिए अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से ही स्कूल की व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















