
हापुड़: पक्का बाग स्थित निशांत पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार की शाम हापुड़ के पक्का बाग पर स्थित निशान पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जांच टीम के मौके पर पहुंचने के बाद जब संचालक से वैद्य रजिस्ट्रेशन और मानकों के संबंधित कागजगत मांगे तो वह वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद लैब संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ हापुड़ डॉक्टर किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि निशांत पैथोलॉजी लैब के संचालक को अपनी सफाई और संबंधित रजिस्ट्रेशन के कागजात जमा करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अभिलेख समय सीमा के भीतर प्रस्तुत नहीं किए गए तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















