
👁 57 views Views
हापुड़ निवासी एंबुलेंस चालक की मुरादाबाद में हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुरादाबाद के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार की देर रात नोएडा से बरेली जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सड़क हादसे में हापुड़ के असौड़ा निवासी चालक उस्मान की मौत हो गई जबकि मरीज और उसका बेटा घायल हो गए। आपको बता दें कि उस्मान वर्तमान में गाजियाबाद के लाल कुआं के पास रहता था जो कि मरीज लेकर गुरुवार की रात एंबुलेंस से बरेली जा रहा था। जैसे ही एंबुलेंस बरेली कटघर क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे के पास पहुंची तो एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। सड़क हादसे में हापुड़ निवासी चालक की मौत हो गई।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















