
बिजली चोरी के नौ मामले पकड़े जाने पर की गई कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के 9 मामले पकड़े हैं। क्षमता से अधिक लोड मिलने पर भी कार्रवाई की गई है। टीम ने छापेमारी के दौरान पाया कि एक उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर बकाया होने के कारण दो दिन पहले ही ऑनलाइन डिस्कनेक्ट किया गया था। इसके बावजूद उपभोक्ता ने मीटर के टीपी को बाईपास कर सीधे बिजली का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। जांच टीम ने मौके पर चोरी का यह मामला पकड़ लिया। टीम ने मोहल्ला नबी करीम, फूल गढ़ी, गढ़ गेट, चैनापुरी, अयोध्यापुरी में छापेमारी की। गढ़ गेट पर अनस, सईद, गुलजार, मोहल्ला फूलगढ़ी में हनीफ, चैनापुरी में शाहनवाज, रुखसाना, मोहल्ला अयोध्यापुरी में सुमित व कुलदीप के मकान में चोरी का अधिक लोड मिला। वहीं मोहल्ला फूलगढ़ी का रहने वाले आरिफ मीटर का बाईपास कर चला रहा था। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















