
विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया और कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट बाइक, नकदी, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता को घर से निकालने का भी आरोप है।
बताया गया कि पीड़िता मोनी की शादी पिलखुआ निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसकी विधवा मां ने करीब 7 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के महज तीन महीने बाद ही दहेज की मांग को लेकर मोनी को ससुराल से निकाल दिया गया।
पीड़िता की शिकायत पर हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















