
हापुड़ः साप्ताहिक बाजार के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साप्ताहिक बाजार खुलवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छोटे व्यापारियों के समर्थन में आवाज उठाते हुए जिलाधिकारी से साप्ताहिक बाजार के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाजार वर्षों से लगती चली आ रही है, जो पहले अतरपुरा चौपला से कोठी गेट व गोलमार्किट तक लगती थी। जिसका स्थान परिवर्तन करके रामलीला मैदान में कर दिया था। जिसके बाद वहां से भी साप्ताहिक पैठ को बंद करा दिया। साप्ताहिक पैठ से सैकड़ों की तादाद में गरीब, मेहनतकश इंसान व छोटे व्यापारी छोटे स्तर पर घरेलू परिवारिक दैनिक उपयोग सामान बेचकर अपना अपने बच्चों का जीवन यापन करते चले आ रहे हैं। रामलीला मैदान में लगने वाली पैठ में विवाद उत्पन्न हो जाने के बाद वहां से भी सप्ताहिक पैठ को बंद कर दिया गया। जिस कारण गरीब व मजदूर के जीवन यापन पर आर्थिक संकट आ गया।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि साप्ताहिक बाजार छोटे व्यापारियों के लिए महज दुकान लगाने की जगह नहीं है, बल्कि उनके परिवार की रोजी-रोटी का प्रमुख साधन है। बाजार बंद होने से छोटे व्यापारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि छोटे व्यापारियों के हित को देखते हुए साप्ताहिक बाजार के लिए जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि व्यापारियों को रोजगार मिल सके और उनके परिवारों की आजीविका चलती रहे।
सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से छोटे व्यापारियों की समस्या का जल्द समाधान करने और साप्ताहिक बाजार के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















