
30 सितंबर तक नि:शुल्क अपडेट होगा होगा बच्चों का प्रथम बायोमेट्रिक आधार अपडेट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पांच से 17 वर्ष तक की आयु के बच्चों के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के निर्देश पर बच्चों का प्रथम बायोमेट्रिक आधार अपडेट 30 सितंबर तक निशुल्क कराया जा सकेगा।
इसके लिए अभिभावकों को निर्धारित अवधि में आधार सेवा केंद्र पहुंचकर अपडेट की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। हापुड़ की मोदीनगर रोड स्थित अवंतिका एक्लेव के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित आधार सेवा केंद्र में बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
केंद्र की प्रबंधक आबिदा ने बताया कि पांच से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्रथम बायोमेट्रिक आधार अपडेट जरूरी है। बच्चों और अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए केंद्र पर दो अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
बायोमेट्रिक अपडेट के दौरान बच्चे के आधार रिकॉर्ड में आवश्यक पहचान संबंधी जानकारी को अपडेट किया जाता है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने बच्चों का प्रथम बायोमेट्रिक अपडेट करा लें, ताकि भविष्य में आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























