
हापुड़ में एक ऐसा विद्यालय जहां एक कमरे में तीन कक्षाएं चलती हैं
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ की एक मलिन बस्ती में संचालित प्राइमरी स्कूल में पर्याप्त संख्या में क्लासरूम न होने तथा शिक्षकों के अभाव में शिक्षा की गुणवत्ता के दावों की पोल खोल रहा है। विद्यालय के एक कमरे में तीन कक्षाएं एक साथ चलने से क्या शिक्षा में सुधार की संभावनाएं हैं। इस मलिन बस्ती में जन सुविधाओं के अभाव में लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं।
हापुड़ की मलिन बस्ती भीम नगर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत करीब 4 साल पहले भाजपा के सरदार नेताओं ने प्राइमरी स्कूल के भवन का शिलान्यास किया था। विद्यालय परिसर में दो कमरे हैं जिनमें कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं यानी कि एक कमरे में तीन कक्षाएं, जबकि दूसरे कमरे में दो कक्षाएं चलती हैं, ऐसी स्थिति में शोर-शराबे के बीच बच्चे कैसे पढ़ते होंगे। जहां बच्चे हो और वहां शोर-शराबा न हो ऐसा तो संभव ही नहीं है।
विद्यालय परिसर में पानी से लबालब भरा एक तालाब है जिसकी कोई सफाई नहीं हुई है और गंदे पानी में पैदा हो रहे कीड़े-मकोड़े, मक्खी, मच्छरों से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
भीम नगर की गालियां भी ऐसी गंदी है जहां नालियों का गंदा पानी सड़क पर तैर रहा है और बच्चे इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















