
जैन पक्षी औषधालय की व्यवस्थाओ को ओर अधिक बेहतर बनाया जाए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन पक्षी औषधालय के पदाधिकारियो की एक बैठक श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पक्षी औषधालय समिति के अध्यक्ष विनीत ने की तथा संचालन समिति के महामंत्री तुषार जैन ने किया। बैठक मे पक्षी औषधालय की व्यवस्थाओ को ओर अधिक बेहतर बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। संरक्षक अनिल जैन ने कहा कि पक्षी औषधालय जैन धर्म के सिद्धांत जीव दया के उद्देश्य से जैन समाज द्वारा निशुल्क संचालित किया जा रहा है। घायल तथा बीमार पक्षियो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। महामंत्री तुषार जैन ने कहा कि घायल पक्षी की सूचना मिलने मे उसे मोबाइल स्कूटर एम्बुलेंस एम्बुलेंस से शीघ्र औषधालय लाकर तुरंत ही उपचार प्रारम्भ कराया जाए। अध्यक्ष विनीत जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, आकाश जैन ने पक्षियो के नियमित दाने,औषधियो, पीने के पानी ,साफ सफाई की समुचित व्यवस्थाओ पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन,मंत्री विपुल जैन तथा जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने कहा कि किसी भी घायल, बीमार पक्षी के उपचार मे किसी भी प्रकार की कोताही बिल्कुल न हो। गम्भीर रूप से घायल ऐसे पक्षी जिसका उपचार यहाॅ के औषधालय मे सम्भव नही है उसे प्राथमिक उपचार के बाद शीघ्र दिल्ली के जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क बड़े पक्षी औषधालय को भिजवाकर उसकी जान बचाई जाए। बैठक णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से प्रारंभ हुई।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















