
पटाखों के काम का विरोध करने पर युवक पर हमला, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र की मोती कॉलोनी में पटाखों का काम किए जाने का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने पीड़ित इमरान की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इमरान का आरोप है कि उसके घर के पीछे पड़ोसी फिरोज पटाखों का काम करता है। बताया गया कि फिरोज के मकान में पहले भी आग लग चुकी है। सोमवार शाम करीब सात बजे फिरोज, इकराम, अरबाज, शादाब और उसकी मौसी के दो पुत्र कथित तौर पर इमरान के घर में घुस आए।
आरोप है कि सभी ने इमरान और उसके भाई शान के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। वहीं क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















