
युवती से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गली में अकेली जा रही युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाम के समय युवती गली से जा रही थी, तभी आरोपी युवक रितिक ने उसे अकेला देखकर दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
आरोप है कि आरोपी ने युवती के गाल पर काट लिया। अचानक हुई इस घटना से पीड़िता चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ आने लगे, जिन्हें आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव के मुताबिक, तहरीर के आधार पर आरोपी रितिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















