
खिलाड़ियों को खेल किट का वितरण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा 19 अगस्त 2026 को डी आर इंटरनेशनल स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार की योजना के अंतर्गत खेलो इंडिया एथलीट कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेन्द्र सिंह तेवतिया और क्षेत्रीय संयोजक क्रीडा भारती डॉक्टर संदीप त्यागी के द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट का वितरण किया गया । खिलाड़ियों के नाम जिनको किट वितरण किया गया निम्न है .अहमद .मोहम्मद फैजान .फैजान .आयरन . मयंक कुमार .अभिषेक कुमार .आर्यन . शारिक .सतनाम सिंह . गौरव राठी .स्नेहा .हरकीरत कौर .हिमानी संधू .कृष्णा .मंशा .एलिशबा .कशिश यादव . सृष्टि सिंह .दिव्यांश . अब्दुल्ला . लकी .सादिक .आर्यन सिंह .आर्यन । इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अरुणा के द्वारा खेलो इंडिया योजना से अंतर्गत खिलाड़ियों ने जो अचीवमेंट्स प्राप्त की थी उनके बारे में और इसके साथ-साथ खिलाड़ियों को क्या सुविधा दी जा रही हैं इसके बारे में भी बताया । इस अवसर पर विधायक के द्वारा खिलाड़ियों को खेल खेलने के लिए प्रेरित किया और बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर D.R. कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉक्टर तेजेन्द्र सिंह संधू, गौरव ,खेलो इंडिया प्रशिक्षक तनवीर आदि मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















