
उपेड़ा के श्मशान घाट में ग्रामीणों ने श्रमदान कर की साफ-सफाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत उपेड़ा में ग्रामीणों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए श्मशान घाट में साफ-सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर श्मशान घाट परिसर में फैली गंदगी और कूड़े को हटाया तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। श्रमदान के जरिए लोगों ने स्वच्छता का संदेश भी दिया और अन्य ग्रामीणों से भी अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की।
सफाई अभियान के दौरान राजकुमार त्यागी, मुकेश मावी, मुन्ना त्यागी, डॉ. राजा चौधरी समेत गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















