
नमकीन फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र में स्थित नमकीन फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली लेकिन इस दौरान फैक्ट्री स्वामी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
मामला शनिवार का है जब कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर में नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से निकलने वाला काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। आग ने धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व कामगार मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में नमकीन बनाने के लिए बड़ी मात्रा में खाद्य तेल, मैदा, कच्चा माल रखा हुआ था। आग लगने के कारण लगभग 50 कनस्तर तेल, मैदा के कट्टे, अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। फैक्ट्री मालिक बलबीर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















