
भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण समारोह मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। पूरे परिसर में लहराते तिरंगे और परिषद के सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में युवा साथियों के साथ कई नए सदस्यों ने भी प्रथम बार सहभागिता की, जो अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व का विषय रहा। यह दिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि उन वीर जवानों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा की रक्षा की।
आज भारत विकास परिषद युवा शक्ति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भली-भांति समझती है। ध्वजारोहण कार्यक्रम पारस मलिक, कोतवाल देहात हापुड़, विनय अग्रज, विवेक गर्ग एडवोकेट , अध्यक्ष भारत विकास परिषद युवा शक्ति के संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सचिन गुप्ता, प्रिंस गर्ग आदि उपस्थित रहे.
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















