
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधान कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के० सी० पाण्डेय काशी वाले ने कहा भारत अनेकता में एकता का श्रेष्ठ उदाहरण वाला देश है. लंबे संघर्ष एवं लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बाद प्राप्त स्वतंत्रता को आपसी सद्भावना, सहयोग,परिश्रम योगदान से धर्मयुक्त विकसित खुशहाल भारत राष्ट्र बनाना ही वीर शहीदों के सपनों को साकार करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरू, अब्दुल कलाम आज़ाद, चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, रामप्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खान, वीर सावरकर सहित लाखों वीरो को याद करते हुए नमन किया. महासभा विद्वानों ने स्वंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय,संगठन मंत्री पंडित
जगदम्बा शर्मा, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, प्रचार मंत्री पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री एवं पंडित अजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी विद्वान पंडित शिवम शुक्ला, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, पंडित अनिल कुमार शुक्ला, पंडित उमेश शर्मा,भरत श्रीहान, ऐश्वर्या सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















