
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस अग्रसेन भवन दिल्ली रोड हापुड़ पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम रामलीला मैदान गेट पर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
ध्वजारोहण अग्रसेन भवन गेट पर विजय कुमार गोयल ( भट्ठे वाले) व ललित अग्रवाल छावनी वालो ने किया। कार्यक्रम को संजय अग्रवाल व्यापारी नेता, गिरीश अग्रवाल (प्रधान वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति), प्रदीप गुप्ता (मनोहर रिजेंसी), अमित अग्रवाल (छावनी वाले), अर्चना कंसल (अध्यक्ष महिला मंच), संजय गुप्ता( टायर वाले), सुधीर गुप्ता (मंत्री अग्रवाल महासभा), विजय गोयल ( भट्ठे वाले) ने संबोधित किया।
अग्रवाल महासभा हापुड़ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालो ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त किया ओर कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है हम अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों जैसे हर वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती, होली उत्सव, स्वतंत्रता दिवस, स्वाधीनता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, महिला तीज उत्सव, वृक्षारोपण कार्यक्रम, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान, विभिन्न अस्पतालों द्वारा डाक्टरी कैंप का आयोजन, वृद्ध आश्रमों में सहायता, निर्धन कन्याओं के विवाह में योगदान, विधवा महिला पेंशन योजना आदि अन्य विषयों पर समय-समय पर जागरूक प्रोग्राम आयोजित किए जाते रहे हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि आगामी कार्यकाल में अन्य योजनाओं के अलावा एक मात्र लक्ष्य अग्रसेन धाम की स्थापना के यज्ञ को हमने आरम्भ किया है और इस महान यज्ञ में पूर्ण आहुति भी हमारी ही होगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रबन्ध समिति सदस्य मुदित गोयल (बिजली वाले) ने किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















