
भारत विकास परिषद परिवर्तन शाखा ने मनाया तीजोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद परिवर्तन शाखा के तत्वावधान में सावन की रिमझिम फुहारों, हरियाली की मनोहारी छठा और लोक संस्कृति की मधुर सुगंध के बीच तीज महोत्सव धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नृत्य,सावन गीत और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया ।
अध्यक्ष एड० शिल्पी गर्ग ने कहा की तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय नारी के प्रेम, सौंदर्य ,उत्साह और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। सावन की हरियाली जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संदेश देती है तथा ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
सचिव नीरू मित्तल ने कहा की तीज का पर्व रिश्तों में मिठास और जीवन में नई उमंग भरने वाला पर्व है उन्होंने कहा की संस्था का प्रयास आधुनिकता के साथ अपनी परंपराओं और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है ।
कोषाध्यक्ष कविता गुप्ता और महिला सहभागिता ममता अग्रवाल ने कहा की तीज उत्सव महिलाओं के बीच आपसी प्रेम,सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने का सुंदर माध्यम है।
कार्यक्रम संजोजक नेहा गर्ग, अर्चना गर्ग, पूजा सिंघल, नीरू मित्तल, रेखा सिंह, भारती जिन्दल ने आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।
इस अवसर पर एड० शिल्पी गर्ग, नीरू मित्तल, कविता गुप्ता, ममता अग्रवाल, पूनम गुप्ता, महिमा गोयल, नेहा गर्ग, अर्चना गर्ग,पूजा सिंघल, रेखा सिंह, बीना गर्ग, गीतिका सिंघल, सुषमा अग्रवाल, बबीता सिंह,नीतू गर्ग, मंजू गर्ग, रितु अग्रवाल, वंदना तायल, राखी गर्ग, एडवोकेट ज्योति,दीपिका बंसल, श्रुति जैन, रचना जिन्दल, शुभी जिन्दल, शोभा सिंघल, सोनिया सूरी, दीपाली मित्तल, प्रीति त्यागी, पायल शर्मा, विनीता चौधरी, श्वेता अग्रवाल भारती जिन्दल सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















