
👁 45 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के भोवापुर चौराहे के पास कार रोक कर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में अच्छेजा निवासी सुबोध कुमार और उनकी बहन मंजू घायल हुए हैं।
सुबोध ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पत्नी, दो बच्चों और बहन के साथ सिंदारा देने के लिए जा रहे थे। रिलायंस रोड पर कुछ लोगों ने उनकी कार रुकवा कर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979





















