
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा में दुकान पर खोलते तेल की कढ़ाई गिरने से झुलसे 10 साल के मासूम बच्चे की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। 14 दिन तक बालक जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा जिसकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा के रहने वाले 10 वर्षीय अरुण करीब 14 दिन पूर्व एक दुकान पर गया था जहां खोलते तेल की कढ़ाई उस पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















