
भाजपा ने लिया विकसित भारत के निर्माण का संकल्प
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के उत्तरी व दक्षिण मंडल ने शनिवार को हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया और राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष पुष्पा देवी, जिला पंचायत प्रशासक रेखा नागर, जिला अध्यक्ष कविता माधरे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, भूतपूर्व अध्यक्ष मालती भारती, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता आदि ने स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता को बनाए रखना संविधान की रक्षा तथा विकसित भारत के निर्माण का सभी संकल्प ले।
समारोह का संचालन भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रशांत त्यागी व महामंत्री उदय कंसल ने संयुक्त रूप से किया। भाजपा के जिला दफ्तर पर जनपद प्रभारी सतपाल सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















