
पिलखुवा: धमकी मिलने व मारपीट होने पर थाने पहुंचा पीड़ित
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण गंज निवासी रवि पुत्र चेतन प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे उसके मकान के निचले हिस्से में रहने वाले युवक ने उसे बुलाया। उसके साथ गाली-गलौज की गई। इसी बीच उसके साथ मारपीट पर लात-घुसों से हमला कर दिया जिससे रवि घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जो थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















