
पूनम की पनीर फैक्ट्री व अनमोल पनीर पर छापा,नमूने संग्रहित
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के ग्राम कस्तला कासमाबाद में सतीश उर्फ पूनम चौहान के पनीर निर्माण यूनिट व पिलखुआ सब्जी मण्डी स्थित अनमोल पनीर भण्डार पर औचक छापा मारकर पनीर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एव जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज दिनाक 13.08.2026 को चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। हापुड के नेतृत्व में गठित सचल दल जिसमे, श्री पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री विपिन कुमार सिंह, श्री आर.पी. गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे द्वारा जनपद हापुड में की गयी कार्यवाही की गई।
ग्राम कस्तला कासमाबाद हापुड स्थित सतीश उर्फ पूनम चौहान के पनीर निर्माण इकाई पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना, संग्रहित किया गया है।
पिलखुआ सब्जी मण्डी हापुड स्थित अनमोल पनीर भण्डार पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना, संग्रहित किया गया है।
उपरोक्त समस्त नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343




















