
ततारपुर टोल टैक्स के पास निकला सांप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर के पास टोल टैक्स के निकट उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक सांप को घूमते हुए देखा। सांप दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मी रवि कुमार ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
सांप के रेस्क्यू किए जाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586





















