
👁 39 views Views
15 फीट लम्बे विशाल अजगर को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम रसूलपुर में पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह के खेतों में करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर का वजन करीब 50 किलो बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अजगर ने क्षेत्र में कई कुत्तों को अपना निशाना बनाया था। खेतों में विशाल अजगर दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी रवि कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















