
जानलेवा हमले में गवाही देने हापुड़ पहुंचे ओवैसी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को जानलेवा हमले में गवाही देने हेतु हापुड़ न्यायालय में उपस्थित हुए। इस दौरान पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी पर 3 फरवरी 2022 को थाना पिलखुवा के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें वह बाल बाल बच गए थे।
जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र में तीन फरवरी 2022 को यूपी विधान सभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के बाद मेरठ से दिल्ली लौटते एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर दिल्ली ‘लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर छिजारसी टोल के पास हमला हो गया था। आरोपियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, लेकिन वह किसी तरह बच गए थे। इस हमले की जानकारी उन्होंने उस समय अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी। पुलिस ने इस मामले में नोएडा के बादलपुर निवासी सचिन और उसके साथी शुभम को गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में हापुड़ की न्यायालय में उन्हें गवाही देने के लिए आना था, लेकिन संसद सत्र होने के कारण वह नहीं आ सके हैं। अब वह 13 अगस्त को हापुड़ न्यायालय पहुंचे जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही ।
एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अधिवक्ता आरिफ खान ने बताया कि इस मुकदमें में यामीन माजिद, शौकत की गवाही हो चुकी है, जबकि एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गवाही चल रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















